नई दिल्ली, जून 6 -- महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में शादी रचाने और दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला टीचर से नकदी और सोना ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी प्रयास किया कि पीड़िता धर्म परिवर्तन करके इस्लाम धर्म अपना ले। सीनियर अधिकारी ने बताया कि 43 वर्षीय पीड़िता नक्षत्रवाड़ी स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसकी मुलाकात जून 2024 में उसी स्कूल में शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए 45 वर्षीय हुसैन अबू सोयदान से हुई थी। यह भी पढ़ें- संदेशखाली में शुभेंदु की पुलिस का ऐक्शन, पूर्व TMC नेता से जुड़े हथियार बरामद अधिकारी के अनुसार, दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी ने पढ़ाई पूरी होने पर विदेश में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उसने क...