संवाददाता, सितम्बर 10 -- लखनऊ में चिनहट के देवा रोड स्थित धावा के रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के एक कमरे ब्याह रचा चुके हरदोई के गैर समुदाय के प्रेमी युगल का शव फंदे पर लटका मिला है। चिनहट पुलिस ने दोनों के शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हरदोई पुलिस के साथ परिजनों को सूचना दी। दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि परिजनों के आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही फंदे पर लटके शवों की गुत्थी सुलझेगी।गेस्ट हाउस में लटके मिले दोनों शव चिनहट के धावा मोड़ पर रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस का संचालन राकेश यादव करते हैं। राकेश ने बुधवार देर शाम चिनहट पुलिस को घटना की जानकारी दी। गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस टीम ने वीडियोग्राफी करते हुए कमरा खोला। पुलिस ने कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदे प...