इटावा औरैया, मई 30 -- बसरेहर, संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव मूंज में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग कर एक युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने फौजी सहित दो आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल और उसका शस्त्र लाइसेंस बरामद किया है। मूंज में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने रैपुरा भट्टा तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया पूछताछ में आरोपियों की पहचान फौजी रमन कुमार और अंशुल के रुप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से लाइसेंसी पिस्टल और उसका लाइसेंस बरामद किया गया। दोनों ने स्वीकार किया है कि 7 म‌ई को चौबिया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उन्होंने हर्ष फायरिंग की थी। इस दौरान चली गोली से गौरव कुमार के दाहिने हाथ में चोट लगी थी। जि...