जमशेदपुर, मार्च 21 -- एमजीएम थाना अंतर्गत दलदली गांव में ससुराल में आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी मार्सल सोरेन के रूप में हुई है। वह ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। गुरुवार रात से ही लापता था। शुक्रवार को परिजन उसे ढूंढने निकले थे। इसी दौरान उसका शव घर से थोड़ी दूर पर ही पेड़ से लटका मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मार्सल ने पहली पत्नी की मौत के बाद छह माह पूर्व दलदली गांव में दूसरी शादी की थी। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। हालांकि, उसने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...