संभल, अप्रैल 5 -- दिल्ली से ग्रामीण की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे युवक की बाइक बबराला बदायूं हाईवे पर शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी भीमसेन (32) पुत्र नरेंद्र सिंह दिल्ली में किराना स्टोर पर मजदूरी करता था। पत्नी गुंजन और डेढ़ वर्षीय बेटा शिवांश को भी साथ रखता था। गांव निवासी रियासत की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए भीमसेन शनिवार देररात बाइक से घर लौट रहा था। वह बबराला बदायूं हाईवे पर कस्बा गुन्नौर के निकट पहुंचा ही था, कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक भी बुरी तरह से क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.