नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके दो परिजन घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक पर सवार तीन लोग पहले पुश्ते स्थित अपने घर लौट रहे थे। मृतका की पहचान दिशा के रूप में हुई है। उसका 13 वर्षीय भाई हरीश और 23 वर्षीय रिश्तेदार अंकुर कुमार घायल हैं। दोनों का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, रास्ते में अचानक सामने आई गाय से बचने के लिए बाइक रोकी गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिशा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। आरोपी चालक हादसे के बाद फरार हो गया। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.