सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी कस्बे के माघ मेला मैदान में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक मंगलवार की रात माघ मेला ग्राउंड में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे बांसी माघ मेला मैदान में कुछ लोगों ने देखा कि एक युवक की लाश पड़ी है। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मृत्युंजय पाठक मौके पर गए और उन्होंने लाश की शिनाख्त कराई। यह भी पढ़ें- युवक की अचानक बिगड़ी हालत, मौत उसकी पहचान बांसी कस्बे के गांधीनगर नरकटहा निवासी सत्यम (27) पुत्र राजेश गौंड़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात माघ मेला...