गोरखपुर, मार्च 15 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खास में एक मैरिज लॉन में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने आए एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चौरीचौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थानाक्षेत्र के नथुआ गांव से एक बारात डुमरी खास स्थित एक मैरिज लॉन में आई थी। जहां शादी समारोह चल रहा था। इसी शादी में शामिल होने के लिए नथुआ निवासी रामशरण चौहान (50) भी आए थे। रात लगभग 10 बजे वह मैरिज लॉन से निकल कर उसके आसपास सड़क के किनारे टहल रहे थे। टहलने के दौरान ही वह सड़क किनारे जमीन पर गिरे हुए मिले। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि उनके शरीर पर किसी भी तरह के चोट का निशान नहीं था। इसकी सूचना चौरीचौरा पुलिस की दी गई। मौके पर पहुंची...