चतरा, अप्रैल 21 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले घटी। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी संभू राणा की 45 वर्षीय संजू देवी के रूप में की गई। घटना को लेकर मृतक महिला के बेटे रूपेश राणा ने बताया कि चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसकी मां संजू भी गई हुई थी,जहां परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे इसी दौरान महिला किसी काम से मुख्य सड़क की ओर जा रही थी तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन के धक्के से महिला की गयी जान घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना में महिला की मौत होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.