रांची, मई 15 -- रांची। शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी में पहुंचने के बाद से लापता नाबालिग का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला। वह पिछले तीन मई की सुबह से लापता है। सीसीटीवी फुटेज में उसके साथ सहेली समरीन परवीन भी थी। लापता नाबालिग बिहार के नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी डब्लू साव की पुत्री है। मामले में पिता की लिखित शिकायत पर मेसरा ओपी में केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि वह चचेरे भाई दीपक कुमार के नेवरी स्थित आवास पर शादी के लिए पिछले 26 मार्च को आई थी। यह भी पढ़ें- किशोरी को अगवा करने के आरोप में मुकदमा इसके बाद वह तीन मई की सुबह आवास से निकल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...