फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- कायमगंज, संवाददाता। कम्पिल क्षेत्र के गांव अकराबाद निवासी गुड्डी को पुलिस घायल अवस्था में मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लाई। गुड्डी देवी ने बताया कि उसकी नन्द सावित्री की मंगलवार को बारात आई थी, जिसमें गांव के ही कुछ दबंग लोग शराब पीकर गाली गलौज करने लगे। रात को तो गांव के लोगों ने मामले को रफादफा करवा दिया लेकिन बुधवार की सुबह फिर उन्होंने शराब पीकर गाली गलौज शुरू कर दी और घर पर चढ़ाई कर गुड्डी देवी को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...