रामपुर, अप्रैल 28 -- बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिबदिबा में रविवार रात शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब शादी का विरोध कर रहे कुछ लोगों की लड़की के परिजनों से कहासुनी हो गई। बोलेरो सवार हमलावरों ने तमंचे से फायर झोंक दिए। पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दिबदिबा निवासी परगट सिंह के फार्म हाउस पर काम करने वाली सुमन की बेटी संध्या की शादी बहेड़ी निवासी करन से हो रही थी। संध्या के ताऊ मुकेश ताऊ (निवासी बरेली के बीसलपुर, थाना शीशगढ़) इस विवाह का विरोध कर रहे थे। यह भी पढ़ें- शादी के दौरान भूत-प्रेत के विवाद से दो पक्षों में मारपीट, नौ गिरफ्तार रात करीब 11 बजे एक बोलेरो गाड़ी से 4-5 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मुकेश के साथ धक्का-मुक्की शुर...