गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शादी समारोह में डीजे पर डांस करने और भोजन के दौरान प्लेट गिरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीटकर हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान एम्स इलाके के झरना टोला निवासी कन्हैया उर्फ कृष्णा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को एक शादी समारोह में डीजे पर डांस करने और खाना खाते समय प्लेट गिर जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने वादी के भाई की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...