बस्ती, अप्रैल 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानांतर्गत मलौली गोसाई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए 11 वर्षीय बालक को कैटर्स ने तंदूर में फेंक दिया। चेहरे से लेकर कमर तक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर छावनी पुलिस भी गांव में पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मामले में बालक के मामा ने छावनी थाने में कैटरिंग के ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गोंडा जनपद के नवाबगंज थानांतर्गत दुर्जनपुर निवासी चमन (11) पुत्र संतोष, बचपन से ही बस्ती के छावनी थानांतर्गत बाघानाला में अपने मायके में रह रहा है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में आग; मंगल गीत, बारात की तैयारियों के बीच दहशत में बदल गईं खुशियां, मची चीख पुकार चमन की ...