मधुबनी, जुलाई 27 -- हरलाखी । हरलाखी थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव में रविवार देर रात युवक रूपेश पासवान (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रूपेश बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महथौर गांव निवासी मदन पासवान का पुत्र था। वह सोहपुर गांव में एक शादी समारोह से पूर्व आयोजित मिलाद कार्यक्रम में टेंट ऑपरेटर का काम करने आया था। पुलिस के अनुसार, रूपेश रात में अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित डीहवार स्थान के पास शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और सीने पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। रूपेश के साथी का दावा है कि उसे घटना का पता नहीं चला और जब वह मौके पर पहुंचा तो रूपेश खून से लथपथ पड़ा हुआ था。

घटनास्थल का निरीक्षण ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थानाध्य...