भदोही, अप्रैल 26 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध तो थमा लेकिन तनाव संग महंगाई का प्रभाव अब भी बना हुआ है। लगन में महंगा हुआ पीतल, स्टील और तांबा का बर्तन शादी का बजट बिगाड़ दे रहा है। वर-बधु का पांव पूजने को लेकर रिश्तेदार सांसत में पड़ने लगे हैं। बर्तन और गृहस्थी के सामान में अचानक आए उछाल से हर वर्ग की चिंता शादी और तिलकोत्सव को लेकर बढ़ने लगी है। युद्ध के पूर्व पीतल 725 रुपया प्रति किलो था जो अब नौ सौ रुपया प्रति किलो हो गया है। इसी तरह स्टील भी 160 रुपया प्रति किलो से बढ़कर 200 से लेकर 250 रुपया हो गया है। प्लास्टिक के बर्तनों के दाम में भी आग लगा हुआ है। लगन में पीतल, स्टील, तांबा और एल्युमीनियम के बर्तन लोग क्रय करते हैं। कन्या पक्ष के लोग पीतल का हंडा, परात, फूल की थाली, लोटा, ग्लास, प्लेट और स्टील संग एल्युम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.