विकासनगर, मार्च 15 -- विकास खंड के अंतर्गत रविवार को चार गांव मेफावटा, कोटुवा, कोल्हा और बेहमू की महापंचायत खाग स्याणा मिल्की राम जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि विवाह समारोह में मामा पक्ष द्वारा सिर्फ बकरा लिया जायेगा। जबकि शगुन के तौर पर महिलाओं को दी जाने वाली मिठाई पर पूर्ण प्रतिबंध रहेंगा। बुआ, बहन, बेटी द्वारा दिया जाना वाला बकरा प्रतिबंधित किया गया है। रिश्तेदारी में घटना घटित होने शोक प्रकट करने में महिलाओं के सम्मलित होने प्रतिबंध लगाया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी व्यक्ति की लेन देन की शिकायत पर गांव के स्याणा द्वारा तीन माह की समय सीमा निर्धारित की गईं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.