शादी में फायरिंग का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में 20 अप्रैल की रात शादी समारोह में रंजिश को लेकर स्टेज और बारातियों पर फायरिंग के आरोपी 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नगर कोतवाली के गोंड़े गांव निवासी शनि सिंह है। एसआई अंकित तिवारी, अनुपम त्रिपाठी ने आरोपी को शनिवार शाम कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बेनीपुर नहर के बगल बाग में पेड़ के पीछे झाड़ी से बरामद किया। शहर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.