नोएडा, दिसम्बर 9 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाने की पुलिस ने सेक्टर-93 स्थित बारातघर में चार दिन पहले शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल और कारतूस समेत मैगजीन बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर शनिवार देर रात 32 और पांच सेकेंड के दो वीडियो वायरल हुए थे। पहले वीडियो में एक युवक कुछ लोगों से पिस्तौल लेकर लोड करता दिखाई दे रहा था। वहीं, दूसरे वीडियो में युवक हर्ष फायरिंग कर रहा था। हर्ष फायरिंग होने से समारोह में मौजूद लोग दहशत में आ गए थे। देखते ही देखते वीडियो को 100 से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया और सेंट्रल नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वायरल वीडियो में दिख रहे बारातघर में जब पुलिस पहु...