बक्सर, अप्रैल 9 -- चौसा, एक संवाददाता। शादी में धोखाधड़ी करने के एक मामले में गुरुवार को मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी भुक्तभोगी दुल्हा विनय कुमार की भाभी रामा देवी ने दर्ज कराई है। इसमे उन्होंने कुल 11 लोगों को नामजद किया है। इस मामले सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस अजीबोगरीब घटना की चर्चा दिनभर इलाके में लोगों की जुबान से होती रही। (चौसा से सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...