हाथरस, मार्च 19 -- चंदपा के महमूदपुर ब्राह्मणन के व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी में कार खरीदी थी,लेकिन उसका प्रमाण पत्र उन्हें नहीं दिया गया। अब न्यायालय के आदेश पर पीड़ित ने एचडीएफसी बैंक हाथरस और देव मोटर्स हाथरस व अलीगढ के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महमूदपुर ब्राह्माण निवासी सतीश कुमार ने अपनी बेटी की शादी में कार खरीदी थी, लेकिन उसे कार का पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं दिया गया। उसने आरोप लगाया है कि देव मोटर्स हाथरस,अलीगढ़ और एचडीएफसी बैंक हाथरस के कर्मचारियों ने साज कर फर्जी व कूट रचित कर कार को बंधक दर्शाते हुए पंजीकृत कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसने कार की कीमत का भुगतान कर दिया था, लेकिन अभी तक उसे कार का पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं दिया गया है। उसने देव मोटर्स प्रालि हाथरस,अलीगढ़ और एचडीएफसी बैंक लि ह...