आगरा, मार्च 26 -- थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव म्याऊ मंगलवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाच गाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान फायर हुआ और एक गोली एक युवक के मुंह में लग गई। उसे गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने भी पूरे मामले की जानकारी ली है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है। थाना सिकन्दरपुर के गांव म्याऊ में मंगलवार की रात शादी कार्यक्रम की तैयारियां चल रहीं थीं। इसी दौरान डीजे पर नाच-गाने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान कुछ लोगों ने फायर कर दिया। अचानक चली गोली 20 वर्षीय समर खान पुत्र अकील खान निवासी म्याऊ के मुंह में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचा...