मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- नगर क्षेत्र में मंगलवार को चकफाजलपुर मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब घराती और बाराती पक्ष के बीच डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली बहस ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट इतनी बढ़ गई कि लोग मैरिज हॉल से निकलकर सड़क पर आ गए और वहां भी एक-दूसरे पर हाथापाई करने लगे। अचानक हुई इस घटना से समारोह स्थल और आसपास मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायतपत्र ...