आगरा, मार्च 14 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र में शादी में डांस को लेकर विवाद हो गया। कुछ युवकों ने बरातियों और घरातियों के साथ मारपीट कर दी। पथराव से अफरा तफरी मच गई। कई लोगों के चोट आई हैं। पीड़ित चरन सिंह निवासी टुंडपुरा काशीनगर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 12 मार्च की है। उनकी बेटी की शादी थी। समारोह में बरातियों के साथ आई लड़कियां डांस कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक वहा आ गए। उन्हें परेशान करने लगे। बरातियों और उन्होंने आरोपितों को समझाने का प्रयास किया। वे भड़क गए। कुलदीप, योगेश नीरज और उनके अन्य साथियों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पथराव कर दिया। अफरातफरी मच गई। कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस साक्ष्य संकलन कर जल्द कार्रवाई करने की बात कर रही है।

हिंद...