संभल, अप्रैल 18 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जारई गेट में गुरुवार की रात डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डीजे को बंद करा दिया। जिस पर पुलिस से भी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने डीजे सीज कर दिया। शहर के मोहल्ला जारई गेट के इस्लामगंज निवासी की बेटी की बारात गुरुवार को आई थी। देर रात बारात चढ़त के समय डीजे पर डांस करने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट हो गई। बारात में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद करा दिया। जिस पर लोग पुलिस से नोकझोंक करने लगे। पुलिस ने डीजे को सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने बताया कि बारात में डांस को लेक...