नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली कैंट के झरेड़ा गांव स्थित सब्जी मंडी में एक शादी समारोह के दौरान युवक पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। दिल्ली कैंट थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय पीड़ित नंद किशोर परिवार के साथ झरेड़ा गांव में रहता है। वह दिल्ली कैंट मुख्यालय में नौकरी करता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी को उसकी भतीजी का शादी समारोह झरेड़ा गांव की सब्जी मंडी में था। बारात के देर से पहुंचने के कारण भोजन पहले शुरू करा दिया गया था। इसी दौरान पड़ोस का युवक शिवम उर्फ भोला भोजन करने आया और प्लेटों में खाना भरकर घर ले जाने लगा। टोकने पर आरोपी ने नंद किशोर की कमर और सीने पर चाकू से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...