मेरठ, अप्रैल 14 -- शादी में जा रहे व्यक्ति पर हमला, लूट के बाद अधमरी हालत में मिला -गंग नहर पुल के नीचे पड़ा मिला घायल, एक आंख की रोशनी जाने की आशंकाफोटोमवाना। क्षेत्र में लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में जा रहे एक व्यक्ति को बदमाशों ने निशाना बनाकर बेरहमी से पीट दिया और लूटकर अधमरी हालत में छोड़ गए।काबली गेट क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय गुलजार सोमवार शाम बहसूमा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए साइकिल से निकले थे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह हस्तिनापुर रोड स्थित गंग नहर पुल के नीचे वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर...