सीतापुर, अप्रैल 14 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टॉली ने इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के चलते बाइक सवार युवक उछलकर लगभग दस फुट दूर जा गिरे और बाइक सड़क पर दूर जा गिरी। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, खैराबाद थाना क्षेत्र के दसईखेड़ा निवासी अंकुल (22), संदना भोलवा निवासी देवीदास (24) और विष्णु कुमार एक बाइक पर सवार होकर कचनार गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में तीन युवकों ने गंव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.