आरा, मार्च 14 -- -हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी लाइन होटल के समीप शुक्रवार की रात हादसा -मित्र की शादी में जाने के दौरान बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा -एक ने घटनास्थल और दूसरे ने आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी लाइन होटल के समीप शुक्रवार की रात पिकअप ने बारात जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। इनमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरा दोस्त भी जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मृतकों में हसन बाजार थाना क्षेत्र के उदनडीह गांव निवासी शिवनाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार और जीतन सिंह का...