छपरा, मार्च 12 -- सोनपुर। सोनपुर - छपरा हाईवे पर नयागांव थाने के शेख डुमरी गांव के समीप गुरुवार को सोनपुर से शीतलपुर की ओर जा रहा सीएनजी टेम्पो का टायर अचानक फट गया । वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। उसमें सवार पति - पत्नी समेत लगभग आधे दर्जन लोग ज़ख़्मी हो गए । वे सभी सोनपुर थाने के परमानंदपुर - मुरथान के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। एक शादी - समारोह में शामिल होने गड़खा जा रहे थे । सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल सोनपुर के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजकुमार साह और उनकी पत्नी को हाजीपुर अस्पताल रेफर कर दिया । घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। थोड़ी देर के लिए वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग वहां एकत्र हो गए। सामाजिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.