औरैया, फरवरी 20 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर गुरुवार देर रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा हादसे का शिकार हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के थाना चकरनगर क्षेत्र के गांव ककरैया निवासी मुन्नालाल पुत्र बड़े लाल अपने भतीजे धीरज पुत्र रामकुमार के साथ मोटरसाइकिल से अजीतमल एक शादी में शामिल होने आ रहे थे। देर रात जब उनकी बाइक हनुमानगढ़ी जाजपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.