हापुड़, अप्रैल 9 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के सद्दीकपुरा मोहल्ले में बुधवार को चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। मकान मालिक आदिल पुत्र निसार के घर में दाखिल होकर चोरों ने कमरों की तलाशी ली और अलमारी के लॉक तोड़ा । इसके बाद उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान समेट लिया। यहां तक कि गुल्लक में रखी रकम भी चोरों अपने साथ ले गए।जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। परिजनों की थोड़ी लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि घर को लंबे समय तक खाली छोड़ा गया ...