बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा में गुरुवार रात बंद मकान का चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय मकान मालिक परिवार सहित रिश्तेदारी में समारोह में शामिल होने खरखौदा गया हुआ था। पीड़ित सुरेश कुमार दनकौर रोड पर बेल्ट व चश्मे की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।बताया कि गुरुवार शाम वह अपने परिवार के साथ खरखौदा समारोह में गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर सामान खंगाल डाला। चोर अलमारी में रखे बेटी की शादी के लिए बनवाए गए सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें गले का हार, कानों की बालियां व कुंडल शामिल हैं, के साथ करीब 78सौ रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- बंद घर से नकदी और जेवर चोरी शुक्रवार सुब...