शादी में गए परिवार के बंद मकान से लाखों के जेवर और नगदी चोरी
इटावा औरैया, जून 28 -- चकरनगर, संवाददाता। कस्बा चकरनगर के मोहल्ला चांदई में शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने धावा बोल दिया। गृहस्वामी ने घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर, 28 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मोहल्ला चांदई निवासी सुरेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि वह पत्नी सुनीता देवी के साथ 25 जून को मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रहने वाली अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गए थे। वहीं से बारात के साथ भोपाल रवाना हो गए। इसी दौरान 26 जून की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी कमलेश देवी ने फोन कर बताया कि उनके मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी बेटियों सपना और सन्नो देवी को घर भेजा और खुद भी शादी का कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.