लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ | संवाददाता। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने दिल्ली गए एक परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कृष्णा नगर के बजरंग नगर निवासी अभय आनंद ने बताया कि वे अपनी भांजी की शादी में शामिल होने दिल्ली गए हुए थे। रवाना होने से पहले उन्होंने घर की देखरेख की जिम्मेदारी आरती को सौंपी थी। जब आरती काम के सिलसिले में घर पहुंची तो उसने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया और तत्काल अभय आनंद को फोन पर इसकी सूचना दी।खबर मिलते ही अभय आनंद ने फोन पर अपने साले गौरव श्रीवास्तव और कॉलोनी के पड़ोसियों को सतर्क किया। गौरव श्रीवास्तव तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.