देहरादून, मार्च 18 -- बसंत विहार क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। परिवार शादी समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव गया था। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर 2.5 लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पीड़ित की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में मदन सिंह पंवार निवासी लक्ष्मीपुर निकट आईआरबी द्वितीय बटालियन ने बताया कि वह मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले हैं। बीते 13 मार्च की सुबह वह सपरिवार अपने पैतृक गांव बष्टी में एक शादी समारोह में गए हुए थे। 15 मार्च की देर रात करीब 1:45 बजे एक अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़ा। यह पूरी घटना फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें ...