लखनऊ, फरवरी 27 -- परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए एक सिविल इंजीनियर के घर को उनके ही भरोसेमंद ड्राइवर ने निशाना बना लिया। आरोपी ड्राइवर ने घर का ताला तोड़कर करीब पचास लाख रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार समारोह से लौटकर घर पहुंचा और मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया। सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर को छेनी से दरवाजा तोड़ते हुए देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। निर्मला विहार कॉलोनी, साईं दाता रोड निवासी निलेश सिंह अपने परिवार के साथ देवरिया में रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने गए थे। 21 फरवरी को घर का गार्ड ओमप्रकाश भी हरदोई में शादी के कारण छुट्टी पर चला गया था। ऐसे में पूरा घर पिछले छह-सात वर्षों से कार्यरत ड्राइवर राजेंद्र शर्मा के भरोसे छोड़ दिया गया था। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.