बागपत, अप्रैल 14 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में एक परिवार के घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली गई। घटना के समय पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद चोर को गिरफ्तार करते हुए आभूषण ओर नकदी बरामद कर ली है। सिसाना गांव निवासी मंजू पत्नी दीपक ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ छत के रास्ते उनके घर में घुस आया। पीड़िता के अनुसार चोरों ने घर में रखे कीमती गहनों और करीब एक लाख की रुपये नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान में एक जोड़ी सोने के कुंडल, सोने के सैंपिल, तीन चांदी क...