बोकारो, मई 3 -- बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह न्यू शास्त्री नगर में शुक्रवार की रात चोरों ने बंद घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आस पास को जब घर में चोरी होने का अंदेशा हुआ तो तत्काल इसकी जानकारी गृहस्वामी उमा शंकर मंडल को दी। उसके बाद गृहस्वामी ने घर के पास रहने वाले अपने भाई रामा शंकर मंडल को जानकारी दी। पहुंचे भाई ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- बंद घर से जेवर सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी घटना की जानकारी तत्काल बोकारो थर्मल थाना को दी गई। तब पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। रामा शंकर मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में...