संवाददाता, फरवरी 22 -- यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बर्रा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में आई किशोरी के साथ चलती पिकअप में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पता पूछने के बहाने दो युवक उसे जबरन पिकअप में बैठाकर ले गए और हैवानियत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी बरामद कर लिया। किशोरी के बयानों के आधार पर युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बर्रा की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 19 फरवरी की रात को मां के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इलाके के एक गेस्ट हाउस में गई थी। काफी देर तक बेटी के न मिलने पर महिला ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस स...