नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। एक शादी समारोह में खाना के लालच में 14 साल का साहिल पहुंचा था। किसी बाहरी को शादी में घुसते देख CISF के एक हेड कॉन्स्टेबल का पारा इतना चढ़ गया कि उसने पहले उसे जमकर पीटा और फिर सिर पर गोली मारकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि साहिल पास की झुग्गी बस्ती में रहता था। घटना एमएस पार्क स्थित कम्युनिटी सेंटर में हुई, जहां शादी चल रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है, साहिल समारोह में खाना के लालच में आया था। इसी दौरान उसकी CISF कॉन्स्टेबल से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कॉन्स्टेबल ने पिस्तौल निकालकर साहिल पर गोली चला दी। गोली लगते ही लड़का जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह...