उरई, अप्रैल 29 -- उरई। संवाददाता उरई में शादी के लिए खरीदे गए खोवा पनीर और दूध से बने अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट के आरोप लगा खरीदार ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम के अधिकारियों ने खोवा और पनीर के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेज दिए हैं। वहीं टीम के अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए सप्लायर को जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।शहर के गेस्ट हाउस में इंदिरा नगर निवासी राममिलन राजपूत के यहां शादी थी। शादी के लिए उसने राजकुमार दूध वाले सप्लायर से पनीर दही खोवा और अन्य दूध से बनी सामग्री खरीदी थी। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय टीम ने की नामचीन डेरियों पर छापेमारी वहीं राममिलन ने शादी के लिए खरीदे पनीर, दही, खोवा और अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट और घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं ग्राहक...