शादी में आये युवक की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत
शाहजहांपुर, जून 26 -- मीरानपुर कटरा। शादी में आये युवक की अज्ञात वाहन से टकरा कर मौत हो गई।हादसा बुधवार रात जलालाबाद रोड पर हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक ग्राम चिरचिरा गोटिया थाना खुदागंज निवासी साधुराम 36 पुत्र ओमकार है। वह बुधवार शाम बाइक से मोहल्ला रामनगर कालोनी में ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए थे। देर रात उनका शव जलालाबाद रोड पर खैरपुर चौराहा के पास देखा गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शिनाख्त कराई। सूचना पर रोते बिलखते परिजन रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस ने जरुरी पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित वाहन की ठोकर से युवक की मौत अनुमान है कि मृतक जलालाबाद रोड स्थित मैरिज हाल में खाना खाने के बाद घूमते हुए खैरपुर चौराहे की तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.