संभल, अप्रैल 22 -- शादी समारोह में शामिल होने आए दो बच्चे मंगलवार को गुन्नौर क्षेत्र के इसामपुर डांडा गंगा घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने एक बच्चे को सकुशल बचा लिया, लेकिन 11 वर्षीय दूसरे मासूम की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की, हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव नंदरोली निवासी मुकेश कुमार अपने चचेरे भाई आकाश की शादी में शामिल होने हरियाणा के कैथल से परिवार सहित गांव आए थे। मंगलवार शाम राजपुर थाना क्षेत्र के गांव देवराभरा बारात जानी थी। यह भी पढ़ें- इकलौते बेटे की मौत से मातम में बदली शादी की खुशियां बारात की तैयारियों के बीच मुकेश अपनी पत्नी मीरा देवी, बेटे यशकांत और छोटे भाई अमित कुमार के इकलौते बेटे 1...