संवाददाता, अप्रैल 22 -- UP News: यूपी के हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुक्तेश्वर में एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें तंदूर पर रोटी बनाते समय एक युवक द्वारा आपत्तिजनक कृत्य किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। हालांकि लाइव हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक तंदूर के पास खड़ा होकर रोटियां बनाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वह रोटी को तंदूर में डालने से पहले उसे पर थूक लगा रहा है और फिर उसे सेक रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव मुक्तेश्वरा में हाल में ही एक बारात आई थी, जिसमें बड़े स्तर पर खान पान की व्यवस्था की गई है। उसी दौरान...