शादी में आए संतकबीरनगर के युवक की बाइक चोरी
बस्ती, जून 30 -- बस्ती। संतकबीरनगर से एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए व्यक्ति की बाइक चोरी की घटना सामने आई है। संतकबीरनगर के बखिरा थानांतर्गत भैसमथान निवासी सूरज ने तहरीर देकर बताया है कि गत 22 जून को पुरानी बस्ती थाने के बाघडीह गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। यहीं से किसी ने उनकी बाइक चुरा ली। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.