सोनभद्र, मई 28 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के अहीर बुढ़वा गांव अपने ननिहाल में आए मासूम का बुधवार की रात कुएं में उतराया हुआ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मासूम की मौत के बाद शादी समारोह मातम में बदल गया। मासूम के नाना ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। केवाल गांव निवासी चार वर्षीय जीनू भारती पुत्र सुनील कुमार अपनी मौसी की शादी में शामिल होने करीब एक सप्ताह पहले अपने ननिहाल आया था। बुधवार रात घर में मंडप कार्यक्रम चल रहा था और परिवार के लोग शादी की रस्मों में व्यस्त थे। इसी दौरान रात करीब नौ बजे जीनू अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पहले घर और आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस और ...