हिन्दुस्तान टीम, मार्च 12 -- बागपत जिले के दोघट कस्बे में मंगलवार रात शादी में आए शामली के बहावड़ी गांव के पूर्व प्रधान के पति और कुख्यात सागर मलिक के सौतेले पिता की उसके ही गांव के दो युवकों ने गोली बरसाकर हत्या कर दी। मंगलवार रात सतेंद्र की बेटी की बारात शामली जिले के बहावड़ी गांव से आई थी। धूम सिंह फार्म हाउस में आयोजित समारोह में रात करीब एक बजे पार्किंग में गोलियां चलने की आवाज आने पर बाराती उधर दौड़े, तो वहां बारात में आए बहावड़ी निवासी पूर्व प्रधान बबली के पति विक्की उर्फ विवेक (42 वर्ष) पुत्र वेद सिंह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मौके से भाग रहा एक आरोपी तारों में उलझकर गिर पड़ा, जिसको भीड़ ने पकड़ लिया। आरोपी प्रिंस का चचेरा भाई भागने में सफल रहा। मृतक की पत्नी ने गांव के एक परिवार के चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.