वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शादी समारोह में मां के साथ गई बच्ची के साथ हैवानियत की खबर है। बच्ची जयमाल के समय अचानक से गायब हो गई। परिवार के लोग बच्ची को इधर-उधर ढूंढने लगे। इसी दौरान समारोह स्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बच्ची खून से लथपथ हाल में मिली। बच्ची के साथ हैवानियत किए जाने की आशंका है। उसे गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। बच्ची जिस स्थान पर मिली वहां से साक्ष्य जुटाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार शख्स की पहचान कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना, गोरखपुर के पीपीगंज...