हरदोई, अप्रैल 28 -- साण्डी। रिश्तेदारी में पोते की शादी में आई वृद्धा सबमर्सिबल पंप पर नहाने के लिए पानी भरने के दौरान करंट लगने से तड़पने लगी। उनको सीएचसी पर लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुरसा थाने के गांव सर्रा निवासी 70 वर्षीय बिन्द्रा पतनी महेन्द्र पाल क्षेत्र के गांव मुरौली कठेरियान में मौसेरे भाई के पोते रुपेश की शादी में शामिल होने आई थी। परिजनो के मुताबिक, सोमवार को रुपेश की बारात लेकर परिजन पाली चले गए। सुबह वृद्धा नहाने के दौरान से पानी निकाल रही थी। तभी छत से एक बंदर नीचे कूदकर आया जिससे कनेक्शन का तार टूट कर वृद्धा को छू गया। यह भी पढ़ें- शादी में आई वृद्धा की करंट लगने से मौत इससे वह करंट की चपेट में आ गई। आनन फानन में उनको सीएचसी पर लाया गया। यहां डॉ सोफिया ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से इसकी सूचना थाने पर दी...